सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई कविता प्रतियोगिता
पीलीभीत, जून 18 -- बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कविता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में कराई गई प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करना था। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी लेखन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली कविताएँ एवं प्रेरणादायक निबंध प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. रविशरण सिंह चौहान ने कहा कि साहित्यिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, चिंतन शक्ति तथा सृजनात्मकता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करती हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.