रामपुर, दिसम्बर 24 -- मंगलवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की पुण्यतिथि मनाई गई। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष डा. राजकुमार माहेश्वरी ने स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पण किए। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी का बचपन का नाम मुंशीराम बिज था। स्वामी जी का जन्म 22 फरवरी सन 1856 को जालंधर पंजाब में हुआ था। मृत्यु 23 दिसंबर 1926 को दिल्ली में हुई थी। स्वामी जी को प्रसिद्ध महापुरुषों में गिना जाता है। वैसे ही महान राष्ट्रभक्ति सन्यासियों में अग्रणी ने अपना सारा जीवन वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। हम ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लें। कार्यक्रम में आशीष कुमार अग्रवाल, इंद्रपाल सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.