सहारनपुर, मार्च 31 -- सरदार अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व पदक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वास्त व प्रबंधक गौरव मित्तल ने कहा कि छात्र शुरू से ही मेहनत करे तो सफलता उसके कदम जरूर चूमेगी ।उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ाना है ।इस मौके पर सुधीर मित्तल, सरदार कश्मीर सिंह, राजकुमार खुराना ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वह मेडल देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...