भागलपुर, फरवरी 25 -- सरस्वती विद्या मंदिर अजगैवीनाथ धाम का मंगलवार को निरीक्षण किया गया। भागलपुर विभाग के जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह एवं सरस्वती विद्या मंदिर नयागांव के प्रधानाचार्य राजेश कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी विद्यालय के विकास का आधार स्तंभ मूल्यांकन एवं निरीक्षण है, जो भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। विद्यालय में कक्षा अवलोकन, आचार्य मूल्यांकन, अंकेक्षण, कार्यालय लेखा-जोखा, आचार्य की शिक्षण पद्धति एवं अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.