भागलपुर, अप्रैल 26 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता सरस्वती विद्या मंदिर अजगैवीनाथधाम में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। शुभारंभ नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, अध्यक्ष डॉ. ब्रह्मदेव नारायण सत्यम, प्रधानाचार्य आकाश कुमार, भागलपुर विभाग के विभाग प्रचारक सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, संरक्षक डॉ. अजीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में भैया बहनों ने भारतीय सेना पर आधारित नाटक, पिरामिड, नव दुर्गा रूप, और नृत्य संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन रंजना कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन पम्मी रानी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.