सीवान, सितम्बर 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, डीएवी हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, केएमबी हाई स्कूल धनौती मठ, महाराजगंज के महात्मा गांधी हाई स्कूल गौर, रघुनाथपुर के किसान मजदूर हाई स्कूल टारी, पचरुखी के मधुसुदन हाई स्कूल छितौली, गंडक हाई स्कूल तरवारा समेत जिले के 23 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के 23 प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एससीआरटी पटना में आयोजित किया गया है।

प्रशिक्षण अवधि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना द्वारा ई शिक्षा कोष पोर्टल पर 7 सितंबर से 11 सितंबर तक 23 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के 23 प्रधानाध्यापक पटना में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिन प्रधानाध्यापकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप...