सरस्वती विद्या निकेतन नजीर बनेंगे, राज्य सरकार का है ड्रीम प्रोजेक्ट
भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जिले में 16 मॉडल स्कूल सहित मॉडल स्कूल की तर्ज पर जिला स्कूल में संसाधनों को दुरुस्त करने का काम हो रहा है। इन मॉडल स्कूलों को बिहार सरकार ने सरस्वती विद्या निकेतन का नाम दिया है। कुछ दिन पूर्व भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि राज्य भर में 500 से अधिक मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं और इसे सरस्वती विद्या निकेतन नाम दिया गया है। ये स्कूल नजीर साबित होंगे और यहां की पढ़ाई और सुविधा सरकार की प्राथमिकता में है। शहर के जिला स्कूल को भी मॉडल स्कूल की तर्ज पर ही विकसित किया जा रहा है। हालांकि अभी तक जो गाइडलाइन आयी है उसके अनुसार जिला स्कूल का नाम नहीं बदलेगा, तमाम सुविधाएं मॉडल स्कूल की तरह ही होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल बनाने के लिए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.