विकासनगर, जून 22 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में रविवार को बदलते जलवायु परिवेश एवं दूषित पर्यावरण विषय पर विशेष चर्चा-परिचर्चा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्यामंदिर में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर मंथनबैठक के मुख्य विषय बैठक में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. भावतोष शर्मा ने जल संरक्षण, पेड़ संरक्षण और पॉलीथीन उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण की शुरुआत हर व्यक्ति को अपने घर से करनी होगी। प्रत्येक परिवार को हरित घर बनाने का संकल्प लेना चाहिए और जल की बर्बादी रोकने के लिए सजग रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- व...