सरस्वती वाहिनी के बजाय वेंडर के खाते में जाएगी कुकिंग कॉस्ट
सराईकेला, सितम्बर 16 -- सरायकेला। सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना के सुचारू संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रखंड के सभी मध्याह्न भोजन संचालित विद्यालयों के प्रभारी मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात ने मध्याह्न भोजन योजना से जुड़ी नई प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब योजना के तहत कुकिंग कॉस्ट की राशि सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के बैंक खाते में नहीं भेजी जाएगी। इसके बजाय, अब एसएनए स्पर्श प्रणाली के तहत यह राशि सीधे वेंडर के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। बीईईओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सभी विद्यालयों को अपने-अपने स्तर पर वेंडर बनाना अनिवार्य है। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.