बगहा, मार्च 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सरस्वती वद्यिा मंदिर बरवत सेना में तृतीय नामांकन जांच परीक्षा संपन्न हुई। नामांकन जांच परीक्षा प्रमुख पवन कुमार सिंह, प्रवीण और धर्मेन्द्र महतो ने बताया कि इस जांच परीक्षा में कक्षा अरुण से लेकर नवम तक के भैया बहन शामिल हुए। जिनकी कुल संख्या 231 थी । जांच परीक्षा के दौरान अभिभावकों की भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज हुई। अभिभावकों को वद्यिालय व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया । इस दौरान वद्यिालय के प्रभारी प्रधानाचार्य लखींद्र कुमार सिंह सहित सभी आचार्य बंधु भगिनी की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.