मधेपुरा, जनवरी 6 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। मानिकपुर पंचायत के मरुआहा वार्ड छह स्थित सरस्वती मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे ग्रिल का ताला काटकर अष्टधातु निर्मित हनुमान जी की मूर्ति अज्ञात चोर चुरा ले गए। इसके अलावा मंदिर से अन्य सामान की चोरी होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भर्राही पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। बताया गया कि प्रत्येक दिन की तरह पूजा के बाद लोग अपने घर सोने चले गए। कड़ाके की ठंड और कोहरा का लाभ उठाकर अज्ञात चोरों ने रविवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सरस्वती मंदिर में रखे ढाई अष्टधातु से बनी फीट की बजरंगवली की मूर्ति चुरा लिया। लोगों ने बताया सुबह करीब छह बजे जब मंदिर पर पहुंचे तो मंदिर के ग्रिल का ताला टूटा था। शंक होने पर जब मंदिर के अंदर गए तो तांबा और अष्टधातु से बनी हनुमान जी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.