सरस्वती बाल मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई
हापुड़, अगस्त 13 -- सरस्वती बाल मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के फाइनल राउंड का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता बाल किशोर एवं तरूण वर्ग में सेमी फाइनल राउंड से चयनित छात्रों के बीच हुई। सभी छात्रों ने अच्छी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। बाल वर्ग में आरव चौधरी ने प्रथम, किशोर वर्ग में कार्तिक कुमार ने प्रथम एवं तरुण वर्ग में भास्कर गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने विजेता छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने निरंतर मेहनत और सफलता के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.