आगरा, फरवरी 19 -- विद्या भारती से संबद्ध गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में गुरुवार को सप्त शक्ति संगम मातृ शक्ति सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। सम्मेलन में नारी शक्ति और परिवार की भूमिका पर विचार रखे गए। आचार्या दीपाली ने बताया कि अब तक 15000 मंत्र गोष्ठियां आयोजित हो चुकी हैं। इनमें 12 जिलों के 373 विद्यालयों में 542 कार्यक्रम हुए। 27 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी रही। 3 लाख से अधिक मातृ शक्तियों ने सहभागिता की। डॉ बीना शर्मा ने कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है। मुख्य वक्ता डॉ अरुणा सिंह ने महिला वात्सल्य की भूमिका पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूहगान, नृत्य और लघु नाटिका प्रस्तुत की। संचालन आचार्या रंजना जी ने किया। प्रधानाचार्य चा...