सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
शामली, जुलाई 30 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं गुरुदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजीव ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए मधुर एवं प्रेरणादायक गुरु वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने अपने संबोधन में छात्राओं को गुरुओं का सदैव सम्मान करने, उनकी शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने तथा संस्कारी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Sham...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.