शामली, मई 7 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा छात्राओं के दांतों की जांच कर उन्हें मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविन्द कुमार व चिकित्सक डॉ. अंकित गुप्ता ने किया। डा. अंकित गुप्ता ने छात्राओं के दांतों का विस्तृत परीक्षण किया गया तथा उन्हें दांतों की सही देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए दांतों की देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने दिन में दो बार ब्रश करने, अधिक मीठे पदार्थों से बचने तथा समय-समय पर दांतों की जांच कराने की सलाह दी। शिविर के दौरान जिन छात्राओं के दांतों में समस्या पाई गई, उन्हें आवश्यक उपचार एवं उचित परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ ...