शामली, मार्च 19 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नववर्ष प्रतिपदा, डॉ. हेडगेवार जयंती एवं झूलेलाल जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के आचार्यगण एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संजीव कुमार, एवं छात्राओं द्वारा मां नव दुर्गा के स्वरूप का पूजन कर किया गया। इस दौरान श्रद्धा भाव से दुर्गा चालीसा का पाठ भी किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके उपरांत आचार्या गीता रानी ने छात्राओं को चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन एवं उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर संदीप कुमार, कविता रानी, अमित कुमा...