वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। भोजूबीर में मंगलवार शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़ गए। जमकर मारपीट के बीच पत्थरबाजी शुरू कर दी। मस्जिद के पास हुई घटना की सूचना पर शिवपुर और कैंट पुलिस पहुंची। एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि जुलूस में शामिल दो गुटों में मारपीट में दो लोग जख्मी हुए हैं। शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दो वर्गों के बीच की घटना नहीं है। मंगलवार देर शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस गिलट बाजार से भोजूवीर होते अष्टभुजी माता मंदिर पोखरा के लिए जा रहा था। राजस्थान स्वीट्स तिराहा से 50 मीटर आगे जुलूस में शामिल परमानंद सोनकर और अमन सोनकर आदि में पुराने विवाद को लेकर विवाद एवं मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे। मारपीट में एक बच्चे समेत दो लोगों को चोट आई। इस बीच किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.