बोकारो, जनवरी 28 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो के मद्रासी मोहल्ला में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया। घटना के संबंध में स्थानीय जनों ने बेरमो पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नशे में धुत्त युवक पर बदसलूकी का आरोप आवेदन के अनुसार, मद्रासी मोहल्ला मद्रास होटल के पीछे स्थित सरस्वती पूजा पंडाल से जब श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे, तभी लकी नामक एक युवक ने भीड़ में घुसकर डांस कर रही युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक नशे में पूरी तरह धुत्त था और उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए मूर्ति के सामने सिगरेट का धुआं उड़ाया और गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.