भागलपुर, जनवरी 17 -- अकबरनगर संवाददाता सरस्वती पूजा को लेकर शुक्रवार को अकबरनगर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर डीजे संचालकों के साथ सर्किल इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्ष ने बैठक की। बैठक में हिदायत दी गई कि सरस्वती पूजा के दौरान किसी भी स्तर पर डीजे नहीं बजेगा। अगर डीजे संचालक अपना डीजे पूजा समिति को देते हैं तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने कहा है कि विसर्जन के दौरान दो साउंड बॉक्स बजाकर विसर्जन करें लेकिन अश्लील गाना बजाने पर भी सख्त पाबंदी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.