सीवान, जनवरी 19 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पूजा समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। थानाध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती पूजा आस्था एवं संस्कृति का पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा एवं किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने पूजा पंडालों में सुरक्षा, बिजली तारों की सुरक्षित व्यवस्था, अग्निशमन के इंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.