बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- विधि व्यवस्था पुख्ता करने का डीएम ने दिया आदेश बिहारशरीफ, निज संवाददाता। 23 जनवरी को धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया जाएगा। इस दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूजा को लेकर चल रही तैयारी का जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा के साथ ही विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का आदेश दिया है। सरस्वती पूजा के दौरान संभावित भीड़ तंत्र पर नियंत्रण, पूजा पंडालों की व्यवस्था, जुलूस विसर्जन मार्ग, यातायात प्रबंधन, बिजली, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण समेत अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसपी भारत सोनी ने कहा कि विसर्जन जुलूस में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। मौके पर डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर व अन्य मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.