दुमका, जनवरी 24 -- दुमका। एस-एस विद्या विहार दुमका में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजा धूमधाम से की गई। पूजा-अराधना के बाद स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने माता की भक्ति में भजन प्रस्तुत किए तथा रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों के इस प्रदर्शन से वि‌द्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारी अत्यंत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चंद्रशेखर मल्लिक ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मां सरस्वती आपको वह हर ज्ञान दें,जो आपके जीवन के सभी प्रकार के अंधकार को मिटा दे और आपको सफलता के मार्ग पर ले जाएं। विद्यालय के सचिव निशांत विक्रम सिंह ने इस अवसर छात्र-छात्राओं को स्नेहाशिष देते हुए बोले कि माता आपलोगों के जीवन की समस्त वि...