मोतिहारी, जनवरी 23 -- हरसिद्धि। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप सम्पन्न कराने को लेकर हरसिद्धि थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च क्षेत्र के सभी 19 पंचायतों में निकाला गया, जिससे असामाजिक तत्वों में स्पष्ट संदेश गया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च का नेतृत्व हरसिद्धि थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार एवं बीडीओ गुलशन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं जवान सायरन बजाते हुए क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.