औरंगाबाद, जनवरी 22 -- दाउदनगर प्रखण्ड में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर के प्रमुख इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के चिन्हित पूजा स्थलों पर पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी, वहीं लगातार सघन गश्ती भी की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह अधिक देखा जा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लाइसेंस आवेदन की संख्या में वृद्धि हुई है। अब तक लगभग तीन दर्जन पूजा समितियों द्वारा लाइसेंस के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.