जहानाबाद, जनवरी 22 -- कुर्था, निज संवाददाता सरस्वती पूजा के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुर्था थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह एवं कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने किया। फ्लैग मार्च में कुर्था थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ महिला पुलिस बल की भी सक्रिय भागीदारी रही। फ्लैग मार्च कुर्था बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों, पूजा पंडालों के आसपास तथा संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की। इस दौरान असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, हुड़दंग या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सर्किल इंस्पेक्टर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.