सासाराम, जनवरी 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। वसंत पंचमी व सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी चप्पे-चप्पे पर तैनात थे। जबकि वरीय पदाधिकारियों की टीम भी अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमणशील रही। सरस्वती पूजा को लेकर दंडाधिकारियों को दो शिफ्टों में लगाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...