पूर्णिया, जनवरी 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड में सरस्वती पूजा को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक खासा उत्साह और चहल-पहल देखने को मिल रही है। प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों और विद्यालयों में पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। सरस्वती पूजा को लेकर छात्र-छात्राओं में खास उमंग है और वे पंडाल व मां सरस्वती की प्रतिमा को सजाने में जुटे हुए हैं। सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों में भी पूजा को लेकर पूरी तैयारी की गई है। आकर्षक पंडाल और सुसज्जित प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं, जिसमें कलाकार दिन-रात लगे हुए हैं। सरस्वती पूजा को लेकर जलालगढ़ बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री, फल, मिठाई और रंग-बिरंगे पताकों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी आकर्षक पंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.