बेगुसराय, जनवरी 22 -- चेरियाबरियारपुर। थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु ने बताया कि चेरिया बरियारपुर पंचायत, खजहांपुर पंचायत, श्रीपुर पंचायत, शाहपुर पंचायत इत्यादि जगहों में पुलिस ने दो दर्जन फ़ोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला है। बताया गया है कि सरस्वती पूजा के अवसर पर यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। डीजे बजाने वाले आयोजक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी है। कानून व्यवस्था तोड़ने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी। मौके पर पुलिस अधिकारी अफजल आलम, मनीष कुमार, नमन कुमार आदि लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.