दुमका, जनवरी 29 -- शिकारीपाड़ा , प्रतिनिधि।दुमका-रामपुरहाट मार्ग में नवपहाड़ व चायपानी के बीच सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बीचकोड़ा के टिंकू कुमार गंधार मोटरसाइकिल से शिकारीपाड़ा बाजार से रामगढ़ की ओर जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक के द्वारा बेहतर इलाज के लिए दुमका फूलो झानो अस्पताल भेज दिया गया। बता दें दुमका रामपुरहाट मार्ग में सड़क सुरक्षा की लगातार पोल खुल रही है। राष्ट्रीय उच्च पथ पर संबंधित विभाग के अधिकारी की ...