भागलपुर, जनवरी 21 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सरस्वती पूजा के दौरान जिले में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए समीक्षा भवन में मंगलवार शाम जिला शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला शांति समिति के आवेदन पर संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी। बड़े पंडालों और विसर्जन के रास्ते में सीसीटीवी लगाया जाएगा। डीएम ने नगर निगम तथा संबंधित नगर निकायों को निर्देश दिया कि जिन कृत्रिम तालाबों में पानी की समस्या होती है, वहां पानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जिला शांति समिति के सदस्यों से कहा कि सरस्वती पूजा छोटे-छोटे बच्चे करते हैं। ऐसे में नजर रखी जाए कि उनमें कोई उन्मादी तत्व शामिल न हो जाएं। उन्होंने कहा कि कहीं कोई नशा या शराब इत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.