बेगुसराय, जनवरी 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) के अवसर पर पूजा समितियों को जुलूस निकालने के लिए अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। प्रतिमा विसर्जन केवल पूर्व निर्धारित एवं पारंपरिक मार्गों से ही किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में मार्ग परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी प्रतिमाओं का विसर्जन 25 जनवरी 2026 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के अनुपालन में गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों में प्रतिमा विसर्जन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन केवल कृत्रिम तालाबों एवं प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थलों पर ही किया जाएगा। पूजा एवं विसर्जन के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर सख्त नियंत्रण रहेगा। अश्लील, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक संगीत तथा डीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.