जमुई, जनवरी 23 -- चकाई । निज संवाददाता सरस्वती पूजा के आते ही इस पूजा को धूमधाम से सम्पन्न कराने एवं इस पावन मौके पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर युवा खास क़र छात्र वर्ग काफी उत्साहित नजहित नजर आते हैं। इसी को लेकर बसंत पंचमी से एक दिन पूर्व आज गुरुवार को श्रद्धांलु सुबह से ही एक से बढ़कर एक माता सरस्वती की प्रतिमा को खरीदकर पूजा पंडालों की और ले जाते नजर आ रहे हैं। वहीं पूजा समितियों द्वारा आज की रात पूजा पंडाल को रंग बिरंगे कागजो एवं रंग बिरंगे ब्लबों से सजाया गया है जहां शुक्रवार को बसंत पंचमी के मौके पर पुरे विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर कई पूजा समितियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। वहीं आज पूजा की तैयारी को लेकर बाजारों में काफी भीड़ दिखी। पूजा समिति के सदस्...