लखीसराय, जनवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना का पावन पर्व जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती पूजा के अवसर पर लखीसराय के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों, स्कूलों, कोचिंग सेंटरों और सरकारी विद्यालयों में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। हर ओर मां सरस्वती की प्रतिमा, पुष्प, धूप-दीप और मंत्रोच्चार से माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। शहर के प्रमुख सीबीएसई पैटर्न के विद्यालयों में स्काईविजन बालिका विद्यापीठ गोविंद, भविष्य भारती डीएवी, नाथ पब्लिक स्कूल, सेंट जॉन्स विद्यालय, संत माइकल स्कूल, प्रज्ञा विद्या विहार, माउंट लिटरा जी, डैफोडिल पब्लिक स्कूल सहित शहीद श्रीश्री 108 स्टूडेंट कला परिषद नया बाजार पचना रोड हरिजन गली समेत दर्जनों शिक्षण संस्थानों में विशेष रूप से पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.