सरस्वती पूजन के साथ विद्यालयों में शुरू हुआ नया सत्र
गंगापार, जुलाई 1 -- करछना के धरवारा स्थित जीएस अकादमी सहित क्षेत्र के विद्यालयों में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ सरस्वती पूजन और तिलक समारोह के साथ हुआ। जीएस अकादमी में प्रवेश उत्सव के दौरान प्रबंधक विनय प्रताप सिंह बिन्नू ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रबंधक नीतू सिंह ने पूजन कराया और कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। उधर, खेक्सा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका रुश्दा नाहिद के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इस अवसर पर सीमा कुमार, अनीता, रेनू श्रीवास्तव, त्रिवेणी शंकर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.