बिजनौर, जून 25 -- सरस्वती पुस्तकालय के वर्ष 2026 के वार्षिक चुनाव का आयोजित किया गया। जिसमें उमापति गर्ग प्रधान पद पर और प्रदीप डेजी मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए।गुरुवार को चुनाव अधिकारी बलराम राजवंशी, विश्वास द्विवेदी, अमित त्यागी और शिवकुमार अग्रवाल के निर्देशन में सरस्वती पुस्तकालय का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। कुल 1125 मतो में से 510 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में उमापति गर्ग ने पीयूष अग्रवाल को 60 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। उमापति गर्ग को 277 मत तथा पीयूष अग्रवाल को 217 मत प्राप्त हुये। वहीं मंत्री पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में प्रदीप डेजी ने 289 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मधुर गर्ग को 165 तथा हरिओम सिंघल को 15 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अनुज मिश्रा नि...