गंगापार, फरवरी 27 -- सरस्वती पब्लिक स्कूल बरहा कला का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र, छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे। जानकारी मांडा क्षेत्र के सरस्वती पब्लिक स्कूल बरहा कला के प्रबंधक मनमोहन सिंह ने देते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि विधायक मेजा संदीप सिंह पटेल होंगे। छात्र, छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे तथा वार्षिकोत्सव समारोह में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...