सरस्वती नदी के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए जनसहभागिता प्रशंसनीय : उपायुक्त
गढ़वा, मई 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जनसहभागिता एवं प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के छठे दिन शनिवार को उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 और 10 अंतर्गत सरस्वती नदी के तटीय क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से चल रहे इस नदी सफाई एवं डी-सिल्टिंग अभियान का जायजा लिया। इस जनहितकारी मुहिम से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की।
नदी स्वच्छता एवं संरक्षण की शपथ निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित नागरिकों को नदी स्वच्छता एवं संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई तथा सरस्वतिया नदी को स्वच्छ, अविरल एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने का नैतिक संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी नदी का संरक्षण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनसहभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.