वाराणसी, फरवरी 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चंदुआ छित्तूपुर स्थित सरस्वती नगर कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन की लीकेज से कॉलोनी के लोग आजिज आ चुके हैं। पिछले चार दिनों से यह समस्या और विकट हो गई है। सड़क पर पानी लगा गया है। साथ ही नल से भी दूषित पानी आ रहा है। दो वर्ष से यह मुसीबत बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी इससे निजात नहीं मिला। जल निगम ने अमृत योजना-2 के तहत पांच वर्ष इस क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई थी। नागरिकों का कहना है कि दो वर्षों से लीकेज की समस्या बनी हुई है। सबसे अधिक समस्या सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल के सामने होती है। जिस कारण विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक का आवागमन मुश्किल होता है। कॉलोनीवासियों ने कहा कि शिकायत पर विभागीय कर्मचारी मरम्मत की खानापूरी कर लौट जाते हैं। चंद दिनों में फिर से लीकेज होने लगती है। कॉलोनी के अमित...