रुद्रपुर, मार्च 26 -- खटीमा। सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में एडमिशन कम स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। परीक्षा में यूकेजी, कक्षा 5, 8, 10 वीं के 130 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य रामयश ने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चेयरपर्सन ज्येाति पाल ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...