रुद्रपुर, मार्च 30 -- खटीमा। सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में सोमवार को मेधावी सम्मान समारोह हुआ। इसका शुभारंभ चेयरपर्सन ज्योति पाल और प्रधानाचार्य रामयश ने किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। चेयरपर्सन ज्योति पाल एवं प्रधानाचार्य रामयश ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही उन्होने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षाफल षत प्रतिषत रहा है। 31केटीएम01पी-खटीमा में मेधावियों को किया गया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...