फिरोजाबाद, जनवरी 16 -- शहर में गुरुवार की रात अचानक चलाए अभियान से बिजली चोरों की नींद उड़ गई। टीम ने सरस्वती नगर एवं विभव नगर में अभियान चलाते हुए दो घरों पर बिजली चोरी पकड़ ली। यह सभी लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। अवर अभियंता बबलू गौतम ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर उनकी टीम द्वारा सरस्वती नगर के अलावा विभवनगर में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। रात्रि लगभग 11 बजे अभियान चलने से बिजली चोरों में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि एक स्थान पर उपभोक्ता द्वारा विवाद की स्थिति पैदा कर दी गई जिसके कारण मौके पर पुलिस को बुलवाना पड़ा। उन्होंने बताया कि अभियान संपन्न होने के बाद सभी बिजली चोरों के खिलाफ विभागीय थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने बताया कि दोनों क्षेत्रों से पिछले काफी दिनों से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.