कानपुर, फरवरी 28 -- होली के त्योहार से पहले शनिवार को सभी कार्यालयों में रंग और गुलाल ही उड़ता दिखा। अंतिम कार्य दिवस होने के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्योहार मनाया। सरसौल ब्लॉक परिसर में शनिवार को दोपहर बाद बीडीओ निशांत राय के कक्ष में एडीओ, पंचायत सचिव व कर्मचारी एकत्रित हुए। गुझिया खाकर सभी रंग और गुलाल एक-दूसरे को लगाने लगे। थोड़ी ही देर में पूरा नजारा रंगों से सराबोर हो गया। सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...