चित्रकूट, मार्च 9 -- चित्रकूट। संवाददाता सीतापुर चौकी क्षेत्र स्थित शिवरामपुर मार्ग में खुटहा मोड़ के समीप रविवार को सुबह सरसों के खेत में लोगों ने नर कंकाल पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू कर दी। कंकाल करीब एक माह से अधिक पुराना बताया जा रहा है। जिसकी शिनाख्त हो पाना भी मुश्किल माना जा रहा है। लोगों ने किसी युवक की हत्या करने के बाद शव खेत में फेंके जाने की आशंका जाहिर की है।खुटहा मोड़ के समीप सीतापुर कस्बे के मनोहरगंज मोहल्ला निवासी चंद्रपाल पटेल ने खेत में सरसो की फसल बोई थी। शुरुआत में एक बार सिंचाई करने के बाद खेत के भीतर कोई नहीं गया। सरसों की फसल काफी बड़ी हो गई थी। जिसकी वजह से खेत के अंदर कुछ भी नहीं नजर आ रहा था। बताते हैं कि फसल पकने के बाद रविवार को जब वह लोग कटाई करने पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.