जौनपुर, मार्च 13 -- केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में खेत में खड़ी सरसों की फसल काटकर ट्रैक्टर-टॉली से उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने कुछ लोगों पर चोरी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। कार्रवाई न होने से आहत किसान ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। देवकली गांव निवासी अविनाश चन्द्र पाठक ने बुधवार को जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम कदेहरा निवासी संदीप सिंह से उन्होंने उनके हिस्से की लगभग 0.125 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया है। बैनामा होने के बाद से वह उस जमीन पर खेती कर रहे थे और उसमें सरसों की फसल बोई थी। आरोप है कि 19 फरवरी की रात लगभग 10 से 12 बजे के बीच कुछ लोग खेत में खड़ी सरसों की फसल काटकर ट्रैक्टर-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.