बदायूं, मई 27 -- बदायूं/सहसवान। धार्मिक स्थल के पास बने कुंड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह वहां पहुंचे लोगों ने कुंड में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और युवक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सरसोता धार्मिक स्थल का है। परिसर में बने पानी से भरे कुंड में एक अज्ञात युवक नहाने के दौरान डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने कुंड में युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- सिक्स लेन पुल के पास मिले युवक के शव की हुई पहचान फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने में लगी है। प्रभारी निरीक्षक ध...