सरसों पेरवाने गए युवक को घेरकर पीटा
कौशाम्बी, मई 19 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के यूसुफपुर पुरखास निवासी मो. सफीर ने बताया कि सोमवार की सुबह वह सरसों पेरवाने गया था। लौटते वक्त नरवा नाले के समीप चार अज्ञात व्यक्ति मिले और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर लोग दौड़े तो हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। पीड़ित को आशंका है कि गांव के ही मो. आलम ने उसकी पिटाई करवाई है। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.