मुजफ्फर नगर, जून 27 -- बुढ़ाना। कस्बे में जीएसटी विभाग और एसआईबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने विमल ट्रेडिंग कंपनी पर दोपहर करीब एक बजे छापेमारी की। छापेमारी देर रात लगातार 11 घंटे तक चलती रही। कंपनी द्वारा चौधरी ब्रांड से सरसों का तेल व रिफाइंड आदि की कई प्रदेशों में सप्लाई की जाती है। कस्बे के चंधेड़ी रोड पर स्थित विमल ट्रेडिंग कंपनी पर एसआईबी (स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो) की टीम ने अपने साथ जीएसटी विभाग के अधिकारियों को लेकर छापेमारी की। टीम दोपहर एक बजे कंपनी के अंदर पहुंची और तुरंत सभी गेट बंद करवा दिए। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों के मोबाइल भी जमा करा लिए, ताकि कोई भी अंदर-बाहर सूचना न भेज सके। सूत्रों के अनुसार विभाग को कंपनी के लेनदेन और टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान टीम कंपनी के पिछले कई सालों के बिक्री रिक...