अलीगढ़, अप्रैल 10 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुखबिर सूचना पर सक्रिय होकर सरसों चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। घेराबंदी में तीन चोरों को चोरी का माल और टेंपो समेत दबोच लिया गया। सूचना के अनुसार, सिमरौठी चौकी प्रभारी को मुखबिर से पता चला कि संदिग्ध सरसों चोरी कर बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने कृपालपुर अंडरपास के नीचे अपना जाल बिछाया व टेंपो रोककर तलाशी में चोरी की सरसों बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित कुमार (23 वर्ष) पुत्र डोरीलाल, सुहेम (20 वर्ष) पुत्र लाल सिंह निवासीगण ग्राम कृपालपुर थाना टप्पल तथा टेंपो चालक युसूफ खान (22 वर्ष) पुत्र करुआ खान निवासी ग्राम जिकरपुर थाना टप्पल हुई।पुलिस ने उनके कब्जे से 5 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.