फतेहपुर, मार्च 24 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के पौली गांव में छत से पीली सरसों चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन के भीतर दो नाबालिग किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब 30 किलो पीली सरसों बरामद की गई है। पौली गांव निवासी नासिर हुसैन पुत्र हामिद हुसैन के घर की छत पर रखी छह बोरी पीली सरसों शनिवार रात अज्ञात चोरों ने पार कर दी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...