फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सरसों के खेत में शनिवार की दोपहर एक नवजात बच्ची पड़ी पायी गयी। उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसे सांस लेने में दिक्कत है। उसका वजन भी कम है। राजेपुर थाने के राई गांव निवासी सिद्धार्थ ने दोपहर 12:30 बजे यूपी 112 को सूचना दी कि उसके सरसों के खेत में एक नवजात बच्ची पड़ी हुयी पायी गयी है। इस पर 112 की टीम के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आस पास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गयी। पुलिस ने बच्ची को लेकर आस पास के लोगों से जानकारी की। जब कुछ पता नहीं चला तो ऐसे में पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा। अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में बच्ची का इलाज चल रहा है। डॉ. शिवम ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। उसे सांस लेने में दिक्कत है। वह कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.